फोटो-20-घर में खुली अलमारी। संवाद
- चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, तीन लाख का माल चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव। थाना क्षेत्र के दिहुली गांव निवासी रीता देवी के पति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। महिला की हाईवे पर खाद की दुकान व पीछे घर बना है। महिला ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 11 बजे दुकान में ताला लगाकर खेत अरहर कुटवाने गई थी।
वह रात करीब आठ बजे घर लौटकर आई। एक दुकान के शटर का ताला टूटा पड़ा था। दुकान व घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। ताला तोड़कर एक लाख 25 हजार रुपये और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर करीब दो लाख कीमत जेवरात चोर चुरा ले गए है। सीसीटीवी कैमरा भी चोरों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।