फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: हाईवे पार कर रही महिलाएं बोलेरो की चपेट में आईं, एक की मौत दूसरी गंभीर रूप से घायल

Thu, 05 Dec 2024 04:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर जिले में बोलेरो में फंसकर घिसटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे पार कर रही दो महिलाओं को बोलेरो ने टक्कर मार दी। एक महिला गाड़ी में फंसकर 20 मीटर तक घिसटती चली गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थरियांव थाना क्षेत्र के आशिकपुर औरेईया गांव निवासी राजेंद्र तिवारी की पत्नी प्रभादेवी (48) पुत्र अंकित तिवारी व पड़ोसी महिला सुषमा देवी के साथ बाइक से गुरुवार दोपहर दांत का उपचार कराकर उसरैना से लौट रही थी।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के दनियालपुर मोड़ के पास अंकित ने मां और सुषमा को हाईवे पार करने के लिए बाइक से उतरा दिया। दोनों महिलाएं पैदल हाईवे पार करने लगीं। इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। प्रभादेवी बोलेरो में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुषमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद अंकित और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बोलेरो लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल सुषमा को जिला अस्पताल भेजा। वहीं प्रभादेवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत की खबर सुनते ही बेटा अमन उर्फ गुड्डू तिवारी, अंकित तिवारी, बेटी रूबी और बिट्टी का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि बोलेरो और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शार्टकट बन गया काल
ग्रामीणों के अनुसार महिला के लिए शार्टकट काल बन गया। बाइक सवार तीनों ने दो किमी का चक्कर काटने के बजाए सीधे हाईवे पार करके आशिकपुर औरेईया गांव जाने का रास्ता अपनाया। वहीं, दो किमी आगे आंबापुर पर ओवरब्रिज के नीचे से गांव जाने का सही रास्ता है। कई क्षेत्रवासी हाईवे पार करके जान जोखिम में डालते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें