जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद
जांच में जुटी टीमें कौशाम्बी, बांदा, चित्रकूट और रायबरेली समेत पड़ोसी जिलों में भेजी गई हैं। पुलिस शव की फोटो के आधार पर गुमशुदा महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि महिला की पहचान और घटना के खुलासे के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
संदिग्ध बाइक सवार जांच के दायरे में
घटना के बाद से पुलिस एक संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुटी है। वह एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बाइक के पीछे पीले रंग की बोरी बंधी दिखाई दी थी। पुलिस उसकी पहचान और गतिविधियों की जांच कर रही है।
पहले भी मिले लावारिस महिलाओं के शवों की नहीं हुई पहचान
- वर्ष 2023 में खागा के बुदवन गांव में एक युवती का जला हुआ शव मिला।
- वर्ष 2023 में कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव में युवती का शव बरामद हुआ।
- वर्ष 2023 में अजनई गांव के समीप एक युवक का हत्यायुक्त शव मिला।
- वर्ष 2022 में खागा के दयालपुर गांव में महिला का शव मिला।
- वर्ष 2021 में खखरेरू थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर गांव में महिला का शव बरामद हुआ।
- वर्ष 2021 में गाजीपुर थाना क्षेत्र में लाल पर्स वाली महिला की हत्या के बाद शव फेंका गया।
- वर्ष 2021 में कल्यानपुर थाना क्षेत्र में महिला का हाथ कटा व जला हुआ शव मिला।
- वर्ष 2018 में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी में महिला का शव मिला।