फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में पलटी, दूल्हे के चचेरे भाई समेत दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 09 Nov 2025 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शादी का सामान लेकर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इससे दूल्हे के चचेरे भाई और दुल्हन के फुफेरे भाई समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में शादी से पहले खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी का सामान लेकर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में दूल्हे का चचेरा भाई और दुल्हन का फुफेरा भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती पुल के पास शादी का सामान लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अचानक निकल गया। इससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर खंदक में जा पलटा। ट्रॉली में सवार कई लोग घायल हुए, जबकि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव का माहौल गमगीन कर दिया। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें