Fatehpur News: लखनऊ बाईपास पर दो ट्रकों की भिड़ंत से हाईवे चार घंटे तक जाम रहा। हादसे में घायल चालक-खलासी को अस्पताल भेजा गया और भारी क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाने की कार्रवाई की गई।
फतेहपुर जिले में लखनऊ बाईपास हाईवे पर मंगलवार रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने एक ट्रक हटवाने के करीब चार घंटे बाद यातायात बहाल करा दिया। हादसे में एक ट्रक के चालक और खलासी घायल हुए।
विज्ञापन
दूसरा ट्रक सुबह दस तक नहीं हटवाया जा सका। इसके लिए पुलिस को भारी क्रेन मशीन बुलवानी पड़ी है। लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि जल्द ही क्रेन बुलाकर दूसरे ट्रक को भी हाईवे से हटवाया जाएगा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।