फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अखिलेश की दो जमानत याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई 11 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के दो मुकदमों में जमानत याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई अब 11 मार्च को होगी।
विज्ञापन


स्वरूप नगर निवासी कारोबारी सुरेश पाल ने किदवई नगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में अधिवक्ता अखिलेश दुबे द्वारा साजिश के तहत उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर ढाई करोड़ की रंगदारी वसूली। वहीं परेड निवासी मोइनुद्दीन ने ग्वालटोली थाने में अखिलेश दुबे और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में फर्जी दस्तावेज बनाकर वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। दोनों ही मुकदमों में सेशन कोर्ट से अखिलेश की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में जमानत याचिकाएं दाखिल की गई हैं। मंगलवार को याचिकाओं पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें