फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से कुचल बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, दो साथी घायल

Thu, 02 May 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जय सिंह व अजय सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बिंदकी में ट्रैक्टर से कुचल बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है। कोतवाली के बरेठर खुर्द निवासी जय सिंह (22) पुत्र राकेश, नगुवापुर निवासी अजय सिंह (25) पुत्र कुंदन मलवां थाने के करसवां निवासी संजय (22) और खजुहा हनुमानगढ़ी मोहल्ला निवासी रंजीत (35) दोस्त हैं।

विज्ञापन


चारों दोस्त बावनी इमली एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार दोपहर घूमने निकले थे। बाइक सवार चारों दोस्त खजुहा की ओर लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के ही नंदापुर सैंमसी मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गए। टक्कर लगने से बाइक से चारों उछलकर अलग-अलग गिरे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर जय सिंह और अजय सिंह रौंदते हुए निकल गया। सीएचसी में डॉक्टर ने घायल रंजीत व संजय को जिला अस्पताल रेफर किया।

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर समेत चालक भाग निकला। बाइक सवारों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक जय सिंह दूसरे राज्य में फैक्टरी कर्मी था। चार माह से गांव में रह रहा था। दूसरा अजय गांव में ही रहता था। परिवार का खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। एसडीएम अभिनीत कुमार और सीओ सुशील दुबे सीएचसी पहुंचे। दुर्घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 
विज्ञापन

एक बाइक पर चार, फिर भी पुलिस ने न रोका न टोका
कोतवाली और ट्रैफिक व चौकी पुलिस घूम-घूमकर पूरे दिन वाहन चालकों पर कार्रवाई करती रहती है। चौराहों पर चेकिंग लगाए रहती है। अक्सर एक बाइक में चार व तीन सवार फर्राटा भरते देखे जाते हैं। ओवरलोड से बाइकों के अनियंत्रित होने का खतरा रहता है। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत में भी पुलिस पर कहीं न कहीं सवाल उठता है। इन दिनाें चुनावी चेकिंग में भी अधिकारी रोड पर रहते हैं। चेकिंग दौरान ऐसे फर्राटा भरने वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई होती तो शायद हादसा नहीं होता। घटनास्थल मार्ग पर खजुहा पुलिस चौकी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें