फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले: किशन कन्हैया कर रहे बंसी बजाने का इंतजार, काशी और रामलला के बाद मथुरा की बारी

Wed, 01 May 2024 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार से तुलनात्मक अध्ययन करें। यह धर्म और अधर्म की लड़ाई है।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन सभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चुनावी बिगुल बजा दिया। उन्होंने देश की अखंडता से लेकर धर्म-अधर्म की लड़ाई की बात कहते हुए विपक्षीय दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने जनपद से अपना पुराना नाता बताते हुए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। वे कार्यक्रम स्थल करीब सुबह 11 बजे पहुंचे।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के नामांकन को लेकर एक विशाल नामांकन सभा का आयोजन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में रामलला स्थापित हो चुके हैं। काशी में गोवा से ज्यादा भीड़ दर्शन करने वालों की 31 दिसम्बर को रही। अब मथुरा में किशन कन्हैया बंसी बजाने का इंतजार कर रहे हैं। वह दिन भी जल्द आएगा। ये सब आप के वोट की ताकत से संभव हो रहा है।

उन्होंने सपा को घेरते हुए कहा कि वह दिन भी था जब रामलला की धरती खून से लाल हो गई थी। आज वहां रामलला स्थापित हैं। उन्होंने जनपद से गए राम जन्मभूमि के कार सेवकों को याद करके लोगों को जोड़ने की कोशिश की। सपा सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के झंडे का जितना बड़ा डंडा, उनकी गाड़ी में उतना बड़ा गुंडा। इतना ही नहीं उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल को वन डिस्टट्रक, वन माफिया की उपाधि दे डाली। कहा कि सपा सरकार में बहू बेटियों पर बुरी नजर डाली जाती थी। व्यापारियों से चौथ वसूली होती थी। भाजपा की सरकार में एंटी रोमियो स्क्वाड ने 29 हजार लफंगों को जेल के पीछे भेजा। आज जेल में बंद माफिया भी टेंशन में रहते हैं।

विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस सरकार में टू जी स्पेक्ट्रम, कोयला, कामन वेल्थ गेम का भ्रष्टाचार हुआ। उनके मंत्री व नेता उनकी ही सरकार में जेल गए। मोदी सरकार में देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम हो रहा है। सरकार विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर चल रहे हैं। उन्होंने पूर्व की सरकारों से तुलनात्मक अध्ययन कर वोट करने की अपील की।

कहा कि ये सभी काम आपकी वोट की ताकत से हुआ है। इस मौके पर जिलेभर से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के लिए लोग पहुंचे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री राकेश सचान, लोकसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, लोकसभा संयोजक दिनेश बाजपेई, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, विधायक कृष्णा पासवान, विकास गुप्ता, जय कुमार जैकी, राजेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

भारत माता की बढ़ी ताकत
भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने कहा कि 10 वर्षों में भारत माता की ताकत बढ़ी है। उन्होंने पुलवामा को याद कराते हुए कहा कि सरकार ने हमले के बाद समूल नष्ट कर दिया। बड़ी-बड़ी मूंछों वाले अभिनंदन को सकुशल वापस बुलाया गया। अगले दिन ही अभिनंदन को नए कपड़े पहनाकर देश भेजा गया। ये हमारे देश की बढ़ती ताकत से ही संभव हुआ।

कार्यक्रम स्थल में लंच भी बंटा
कार्यक्रम स्थल पर लंच और गर्मी से राहत के लिए पानी के पाउच व वाटर कैन की व्यवस्था की गई। पानी के पाउच ड्रमों में भरकर कई जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए रखवाए गए। वहीं, लंच भी दिया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डिप्टी सीएम की रवानगी के दौरान लंच कुछ देर बंद करने का आग्रह मंच से किया गया।
विज्ञापन

नामांकन के लिए पटेलनगर तक आए
कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को नामांकन स्थल तक चलने का आग्रह किया। इस पर डिप्टी सीएम पटेलनगर चौराहे तक बेरिकेडिंग के पास तक समर्थकों के साथ पहुंचे। यहां से सभी से मिलकर ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।

पर्चा भरकर पहुंची कार्यक्रम स्थल
डिप्टी सीएम का कार्यक्रम सुबह 10.50 बजे से था। ब्रजेश पाठक भी लगभग 11 बजे पहुंच गए। उसके लगभग 20 मिनट बाद प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति पहुंचीं। दरअसल साध्वी ने पहले एक सेट पर्चा दाखिल किया। इसके बाद वे कार्यक्रम में पहुंचीं। इसको लेकर कयास लगाए जाते रहे कि शुभ मुहूर्त देखकर पहला सेट साध्वी ने भरा है। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें