फतेहपुर जिले में निमंत्रण से लौटते समय शनिवार रात सुजानपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी रामस्वरूप रैदास (38) गाजीपुर के पखरौली गांव निमंत्रण में गए थे। साथ में बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी मित्र दीपक रैदास उर्फ जब्बर (35) भी था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। चालक सुजानपुर गांव किनारे ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। दोनों बाइक सवारों के सिर में चोट लगी थी। रामस्वरूप के परिवार में पत्नी दिलशिया के अलावा बेटे ईशु (10), आयुष (3) और दीपक के परिवार में पत्नी माला और 15 दिन का बेटा है।
बेटी की मौत से मां सुनीता देवी बदहवास हैं। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि ट्रक पकड़ लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।