फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: मुरली ज्वैलर्स में हुई चोरी का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छह को बताया फरार

Thu, 29 Jul 2021 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस लाइन सभागार में एसपी राजेश कुमार सिंह ने जहानाबाद के मुरली ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा किया। जहानाबाद पुलिस व स्वॉट टीम द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों को मीडिया के सामने लाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया चोरी का खुलासा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में 20 जुलाई की रात जहानाबाद कस्बे में मुरली ज्वैलर्स में हुई 25 लाख रुपये की चोरी का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। दो लोगों को गिरफ्तार करके करीब एक लाख की बरामदगी दिखाई है। खुलासे पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। खुद मुरली ज्वैलर्स के मालिक ने बरामद जेवरों को पहचानने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा, पुलिस ने कई जनपदों में हुई वारदातों का खुलासा भी किया है, जिन्हें इसी गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस लाइन सभागार में एसपी राजेश कुमार सिंह ने जहानाबाद के मुरली ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा किया। जहानाबाद पुलिस व स्वॉट टीम द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों को मीडिया के सामने लाया गया।

दोनों आरोपियों की पहचान बृजपाल उर्फ वैज्ञानिक व घनश्याम निवासी धनपुरा थाना कादरचोक जिला बदायूं, हाल पता बनारसी दास पछहिया मुहल्ला जिला औरैया के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि आठ लोगों के द्वारा यह घटना की गई थी। इसमें छह की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी के कुछ जेवरात, एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। सनसनीखेज घटना में पुलिस की बरामदगी एक लाख रुपये से भी कम है। जबकि चोरी करीब 25 लाख रुपये की थी। एसपी ने बताया कि यह लोग किराये की बुलेरो से यहां आए थे। गैंग ने जहानाबाद के साथ ही कानपुर के डेरापुर थानाक्षेत्र में चोरियां की हैं।

इसके साथ ही इन्होंने पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश में कई वारदातें की हैं और यहां से यह आरोपी वांछित भी हैं। फिरोजाबाद व फर्रुखाबाद जिले में भी इन्होंने चोरियां की थीं। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वॉट टीम प्रभारी विनोद मिश्र, सर्विलांस प्रभारी सुनील यादव, राजेश सिंह, जावेद, कन्हैया लाल, शिवेंद्र सिंह व जहानाबाद इंस्पेक्टर राकेश पांडेय व उनकी टीम की रही।
विज्ञापन

फरार आरोपियों का नाम व पता
- मनीष पुत्र सोहन निवासी बनारसी दास पछहिया मोहल्लाष
- कैलाश बावरी पुत्र श्रीराम निवासी बनारसी दास पछहिया।
- प्रभुदयाल पुत्र बनारसी दास निवासी बनारसी दास पछहिया।
- रामनरेश पुत्र प्रभुदयाल निवासी धनपुरा थाना कादरचोक बदायूं।
- आनंद पुत्र स्व प्रहलाद निवासी बनारसी दास पछहिया।
- सीताराम पुत्र शंकर निवासी बनारसी दास पछहिया।

यह सामान हुआ बरामद
बाइक, 15 जोड़ी पायल, 18 जोड़ी बिछिया, चार चांदी की अंगूठी, दो चांदी की राखी, लक्ष्मी व गणेश की चांदी की मूर्ति, दो चांदी के कटोरा, एक चांदी का ग्लास, तीन चांदी की चम्मच, एक तमंचा व 12100 रुपये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें