फतेहपुर जिले में धर्मपरिवर्तन और निकाह का विरोध करने पर अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी शोएब खान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तपनी गांव के सोयब खान ने 25 अगस्त को हिंदू किशोरी को जंगल में दबोचा था। उस पर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया था। किशोरी के विरोध करने पर बाग के अंदर घसीट ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
मामले में थाना पुलिस ने किशोरी को टरका दिया था। इसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने छह सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी। ललौली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह और हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी की संयुक्त टीम ने मंगलवार भोर पहर याकूबपुर पुलिया के पास आरोपी को घेर लिया। आरोपी ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग की।