फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक की मौत और चार घायल, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस

Mon, 25 Sep 2023 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हसवा चौकी प्रभारी विकास सिंह ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। रास्ते में जितेंद्र पुत्र भोला निवासी छनैनी थाना खखरेरू की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के पीएनसी कार्यालय के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पीएनसी से आगे फतेहपुर से खागा जा रहे ऑटो विक्रम को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। ऑटो में बैठा व्यक्ति राम आसरे पुत्र सरदार, पार्वती पत्नी रामकिशोर निवासी रखेलपुर थाना खागा, जितेंद्र पुत्र भोला निवासी छनैनी थाना, फतेहपुर को चोटें आईं।
मौके पर हसवा चौकी प्रभारी विकास सिंह ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। रास्ते में जितेंद्र पुत्र भोला निवासी छनैनी थाना खखरेरू की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया।  पंचायतनामा और अन्य कार्रवाई की है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें