फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में फतेहपुर निवासी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, आरोप के घेरे में रिश्तेदार

Sun, 26 May 2019 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिला निवासी एक पूर्व प्रधान की मुंबई में शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की गांव में खबर आते ही सनसनी फैल गई। यहां भी मुंबई पुलिस के आने के कयास लगाए जाने लगे हैं। परिवार का आरोप है कि घटना को सगे साले ने अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी पूर्व प्रधान इबले हसन इबलानी (57) दो मई को गांव से मुंबई गए थे। उनका छोटा बेटा गुलजार इंजीनियर हैं। परिजनों ने बताया कि पूर्व प्रधान का मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी घूरू सगा साला है। घूरू की बेटी पुत्री आशिया की शादी इबले हसन के बड़े पुत्र अनीस के साथ हुई थी।

अनीस और आशिया के बीच अच्छा तालमेल न होने से रिश्ते में खटास आ गई थी। घूरू तलाक के बाद गुलजार से बेटी की शादी कराना चाहता था। इसे लेकर परिवार में तनाव था। मुंबई के खैरानी रोड में साकीनाका में दोपहर को घुरू ने साथियों संग इबले हसन की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारकर हत्या करने के बाद घुरू ने पुलिस के सामने समर्पण भी कर दिया है। इधर, पूर्व प्रधान की हत्या की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रोकर बेहाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें