फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पानी भरने के विवाद में पड़ोसी ने युवती को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 01 Apr 2024 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
युवती से की मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक दबंग व्यक्ति द्वारा एक युवती को जमकर पीट दिया गया। युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रारी गाव निवासी दयाराम का आरोप है कि जवाहरलाल के घर के सामने सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। जिसमें जवाहरलाल ने मोटर डालकर कब्जा कर लिया है। शनिवार दोपहर उसकी पुत्री गायत्री देवी हैंडपंप में पानी भरने गई थी। उसी दौरान जवाहरलाल ने पानी भरने से मना कर दिया। इसके बाद जवाहरलाल व गायत्री देवी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद जवाहरलाल ने युवती के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

जिस पर युवती ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो जवाहरलाल, कौशिल्या, राजरानी व अश्वनी ने मिलकर युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुन युवती के परिजन मौके पर पहुंचे जहां जवाहरलाल युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए बर्बरता पूर्वक पीट रहा था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने किसी प्रकार से विवाद में बीच बचाव किया।
विज्ञापन


अगले दिन पीड़ित युवती के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने युवती की पिटाई का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद नारी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किशनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें