पूर्व मंत्री के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार
मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और अन्य लोगों का कहना रहा कि पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के ऊपर लोगों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। यदि उनका इसमें हाथ होता तो हम लोगों की तरफ से भी अब तक एफआईआर हो जाती।
मीटिंग के बाद पुतला फूंका गया
मीटिंग करने के बाद गेस्ट हॉउस के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। अखिलेश यादव हाय-हाय के लोगों ने नारे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
आर्यन प्रकरण को लेकर हमारे लोगों को भेजा जा रहा जेल
सपा कार्यकर्ता मोहम्मद अकरम ने कहा कि आर्यन प्रकरण को लेकर हमारे लोगों को जेल भेजा गया, मुकदमे कायम किये गए। हमारी बात नहीं सुनी गई। आर्यन यूटूबर है वह सस्ती लोकप्रियता के लिए विशेष समुदाय का नाम लिया है। यदि मुस्लिम समाज की प्रताड़ना मौजूदा सरकार और विपक्ष में हो रही है तो मुस्लिम समाज कहां जाएगा। नाराजगी के चलते उन्होंने पुतला फूंका है। वह लोग पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। यदि उनकी बातें नहीं सुनी गईं तो वह सामूहिक रूप से 2 हजार से लेकर 5 हजार तक इस्तीफा देने के लिए सोच सकते हैं।