फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मो. रजा का नेटवर्क; तीन टीमें, 300 वीडियो...13 टास्क, कोड वर्ड में करता था काम, आरोपियों का होगा आमन-सामना

Wed, 08 Oct 2025 06:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हिंदु धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने वाले मो. रजा के आतंकी नेटवर्क के तार यूपी से केरल तक फैले मिले हैं। यूपी एटीएस को पता चला है कि रजा ने कोड वर्ड पर काम करने वाली तीन टीमें बना रखी थीं, जिन्हें 300 वीडियो के जरिए 13 गुप्त टास्क दिए गए थे।
विज्ञापन
UP ATS Arrests Mohammad Raza - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में हिंदु धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के मास्टर माइंड मो. रजा के नेटवर्क के तार यूपी से केरल तक फैले थे। इस बात का खुलासा एसीएफ की पूछताछ और काल डिटेल से हुआ है। सूत्रों की मानें तो पकड़े गए लोगों के मोबाइल खंगाले जाने पर मो. रजा का खतरनाक नेटवर्क सामने आया है।

विज्ञापन

उसने अपनी तीन टीमें बना रखी थीं, जिनके बीच 300 मजहबी वीडियो जारी कर टीमों को 13 टास्क दिए गए थे। उसकी मुजाहिद्दीन आर्मी में फतेहपुर के भी कुछ लोगों के शामिल होने की आशंका है। इसके चलते अब रिमांड मिलने पर एटीएस एक बार फिर से जनपद आ सकती है।

आम लोगों के बीच साधारण तरीके से ही रहते थे
बता दें कि हाल ही में यूपी एटीएस ने मो. रजा को केरल से गिरफ्तार किया है। अब कोर्ट ने उसकी सात दिन की रिमांड भी दे दी है। सूत्रों की मानें तो रजा की टीमें और उनके सदस्य एक-दूसरे को बिल्कुल भी नहीं जानते थे। उनकी सारी बातचीत कोड वर्ड से हुआ करती थी। यही वजह थी वह और उसके गुर्गे आसानी से आम लोगों के बीच साधारण तरीके से ही रहते थे।

13 टास्क और 300 वीडियो की बात का पता चला
सूबे में रजा का नेटवर्क फतेहपुर, लखनऊ और वाराणसी में भी माना जा रहा है। इन जिलों से अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती लेकिन, चर्चा है कि एटीएस दो दिन पहले जनपद आकर तीन लोगों से पूछताछ कर गई है। इसी के बाद एटीएस को 13 टास्क और 300 वीडियो की बात का पता चला है।

टीमों में शामिल लोगों का पता लगाने की कवायद
अब एटीएस तीन टीमों में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। दूसरी ओर, रजा के परिवार वाले अभी भी मानने को तैयार नहीं हैं कि वह आतंकी भी हो सकता है। अंदौली गांव में भी रजा के बारे में अगर कोई अच्छा नहीं तो उसे बुरा भी नहीं कह रहा है।

आरोपियों का होगा आमन-सामना
सूत्रों का कहना है कि रिमांड के दौरान पकड़े गए पांचों आरोपियों का आमना-सामना भी कराया जा सकता है। इससे उनकी आर्मी के कई और राज खुल सकते हैं। इसके अलावा रजा के मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट और उसके बैंक खाते भी देखे जाएंगे।
विज्ञापन

रजा के 13 प्रमुख टास्क
  • शरिया लागू करने के लिए पैसा एकत्र करना।
  • जिहाद के लिए युवाओं को तैयार करना।
  • सोशल मीडिया पर कट्टरपंथ फैलाना।
  • आतंकी घटनाओं की सतत निगरानी करना।
  • हिंदू धर्म गुरुओं के बयानों पर नजर रखना।
  • टीमों के बीच समन्वय बनाए रखना।
  • दस्तावेज जुटाना, फोन करना व जरूरत का सामान जुटाना।
  • हथियार एकत्र करना।
  • जहां जा रहे हो या रह रहे हो, वहां का नक्शा तैयार करना।
  • जांच एजेंसियों पर भी नजर बनाए रखना।
  • आम लोगों की तरह ही काम करना।
  • जिहादी साहित्य एकत्र करना।
  • काम के बाद कहां छिपना है, तय करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें