दुष्कर्म पीड़िता युवती ने खागा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 15 दिसंबर की शाम फतेहपुर से मुकदमे की तारीख लेकर घर आ रही थी। तभी आरोपी ने उससे गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। साथ ही मारपीट भी की।
कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता को पीटकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने खागा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 15 दिसंबर की शाम फतेहपुर से मुकदमे की तारीख लेकर घर आ रही थी।
विज्ञापन
खागा रोडवेज बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का प्रेमनगर निवासी शाहिद शेख पहुंचा। वह उससे गाली-गलौज करने लगा। उसके खिलाफ दाखिल दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या कर शव गायब करने की बात कही। उसने गाली गलौज का विरोध किया तो पीटा।
शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों के बीच-बचाव पर वह भाग निकला। इस दौरान बस आने पर घर चली गई। घर में परिवार को आपबीती बताई। युवती परिजनों के साथ बुधवार कोतवाली पहुंची। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।