फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मुकदमे में सुलह के लिए दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण, आरोपी युवक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Aug 2024 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: मुकदमे में सुलह के लिए दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मुकदमे में सुलह के लिए दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी ने अपहरण कर लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर राधानगर पुलिस ने युवक व उसके पिता, चाचा पर मुकदमा दर्ज किया है। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को मधुपुरी गांव का मुन्ना उर्फ अभयराज मौर्य 12 अगस्त 2018 को बहलाकर ले गया था। पति ने थाना सदर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


काफी दिन मुन्ना मौर्य जेल में रहा। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। उसकी पुत्री व पति की गवाही भी हो चुकी है। आरोपी की ओर से पुनः प्रार्थना पत्र गवाही के लिए दिया है। गवाही में सुलह के लिए मुन्ना मौर्य व उसका पिता शिवदास मौर्या, चाचा सुरेश दबाव बना रहे हैं। सुलह न करने पर साजिश के तहत एक मई की सुबह पुत्री को गांव किनारे से मुन्ना जबरन कहीं ले गया है।

महिला ने पुत्री के अपहरण की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अपहरण के मामले में पुत्री कोर्ट में गवाही न दे सके, इसी वजह से मुन्ना ने अपहरण किया है। आरोपी ने गवाही देने पर परिवार को मार डालने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आरके पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें