फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी सांसें: 'हम हिंदू हैं, बहन मान जाओ'; ये कह डेढ़ मिनट में भाई ने घोंटा गला, फिर शान से थाने में सरेंडर

Mon, 15 Jun 2026 02:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Honor Killing In Fatehpur: फतेहपुर में एक भाई ने अपनी बहन की केवल इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी। आरोपी ने गला दबाकर बहन को मारने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
Honor Killing In Fatehpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन...हम लोग हिंदू हैं। दूसरे समुदाय में शादी नहीं हो सकती है। अब, तो तुम्हारी शादी भी हो चुकी है। तुम अपने पति के घर की लक्ष्मी हो। वहीं रहो...और खुशी-खुशी जीवन बिताओ। बहन मान जाओ, प्रेमी के पास मत जाने की सोचो। साहब! इसी तरह मैंने बहन को खूब समझाया। जब वह नहीं मानी तो उसका गला घोंट दिया और फिर शव को कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन

ये बातें पुलिस के सामने आरोपी भाई ने कबूलीं। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा में बहन को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी भाई संदीप ने बताया कि बहन का प्रेमी विशेष समुदाय के कसाई बिरादरी का है। हम हिंदू यादव हैं। वह और परिवार के लोग किसी हालत में इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकते थे।

">http://



किसी हालत में रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकते

वह और परिवार के लोग किसी हालत में इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकते थे। आरोपी ने बताया कि अहमदाबाद से लौटकर बहन की ससुराल पहुंचा था। यहां उसने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और वहां भी हंगामा करती रही। बाद में वह बहन को साथ घर ले जाने लगा और रास्ते में भी समझाता रहा।

Honor Killing In Fatehpur - फोटो : amar ujala
हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया
इसके बाद भी वह मानने को तैयार नहीं थी। इसी दौरान गुस्से में उसने हत्या कर दी और बाद में शव को कुएं में फेंक दिया। आरोपी ने यह भी कहा कि पहले वह भागना चाहता था लेकिन बाद में उसे लगा कि इससे शक परिवार और ससुराल वालों पर जाएगा। इसलिए वह खुद पुलिस के पास चला गया।

हाथ-पैर चला छटपटाई, डेढ़ मिनट में ही रुक गईं सांसें
आरोपी ने बताया कि वह बहन को समझाने से थक गया था। रास्ते में अचानक गुस्से में उसने जोर से चिल्लाया और उसका गला दबाकर खेत में गिरा दिया। जान बचाने के लिए वह हाथ-पैर चलाकर छटपटाती रही लेकिन करीब डेढ़ मिनट बाद उसकी सांसें थम गईं।

Honor Killing In Fatehpur - फोटो : amar ujala
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ब्रेनवॉश करने का आरोप
परिजन के अनुसार करीब तीन साल से युवती का गांव के एक विशेष समुदाय के युवक से प्रेम संबंध था। पिता शिव सिंह यादव ने बताया कि घर मुख्य मार्ग पर होने के कारण युवक का आना-जाना था। इसी दौरान उसने बेटी से संपर्क बढ़ाया और बाद में फोन पर बातचीत शुरू हो गई। परिवार का आरोप है कि धीरे-धीरे उसका ब्रेनवॉश कर दिया गया। इससे वह परिवार की बात मानने को तैयार नहीं थी। बाद में उसकी शादी कर दी गई थी लेकिन स्थिति नहीं बदली।

बेटे से फोन पर नहीं हुआ संपर्क
पिता ने बताया कि घटना से पहले रात में बेटे से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। रिश्तेदारों और आसपास गांव में भी तलाश की गई। इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली।

Honor Killing In Fatehpur - फोटो : amar ujala
युवती की जान खतरे में होने की प्रेमी ने की थी शिकायत
परिजन का आरोप है कि तीन दिन पहले युवती के प्रेमी ने पुलिस चौकी में उसकी जान को खतरे की शिकायत दी थी। पिता शिव सिंह यादव ने बताया कि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने कहा है कि उनके पास ऐसा कोई शिकायती पत्र नहीं आया है।

पांच माह पहले ऐसी ही वारदात से दहला था हसवा
थरियांव थाने के हसवा कस्बे के चौधराना मोहल्ले में 16 जनवरी को प्रेम संबंध के चलते हुए दोहरे हत्याकांड की घटना की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया था और लोग अभी तक उसे भूले नहीं थे। चौधराना मोहल्ला निवासी दिलदार कुरैशी ने अपनी सगी भाभी जिकरा और दोस्त फैजान की चापड़ व चाकू से हत्या कर दी थी।

Honor Killing In Fatehpur - फोटो : amar ujala
रिश्तों के कत्ल की दूसरी बड़ी वारदात
वारदात के बाद वह पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। हमले के दौरान बहन पर भी चाकू से हमला किया गया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अवैध संबंधों को लेकर हत्या की बात स्वीकार की थी। अब एक बार फिर हसवा क्षेत्र में भाई द्वारा बहन की हत्या की घटना सामने आने से लोग उस पुराने हत्याकांड को याद कर रहे हैं। पांच माह के भीतर रिश्तों के कत्ल की दूसरी बड़ी वारदात से क्षेत्र में दहशत और स्तब्धता का माहौल है।

यै है पूरा मामला
शादी के बाद विशेष समुदाय के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती की शुक्रवार रात भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया और पूरी रात जंगल में बिताई। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आरोपी स्वयं पुलिस चौकी पहुंचा और बहन की हत्या करने की बात कबूल कर ली। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

Honor Killing In Fatehpur - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
इसके बाद फौरन दमकल टीम की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव उर्फ कल्लू की पुत्री की शादी एक मई को राधानगर थाना क्षेत्र के सोनहीं बड़नपुर निवासी पिंटू उर्फ अजय के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार चौथी पर मायके आई थी। परिजन ने बताया कि 13 मई की रात वह गांव के रहने वाले प्रेमी विशेष समुदाय के युवक के साथ चली गई थी।

16 मई को परिजन उसे खोजकर घर ले आए
इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी गई थी। करीब तीन दिन बाद 16 मई को परिजन उसे खोजकर घर ले आए। इसकी जानकारी ससुराल पक्ष को होने के बाद दोनों के बीच पंचायत हुई। समझौते के बाद युवती की विदाई कर दी गई लेकिन ससुराल में भी उसकी प्रेमी से बातचीत जारी रही। इसकी जानकारी अहमदाबाद में मजदूरी करने वाले भाई संदीप को हुई। वह 10 जून को बहन की ससुराल पहुंचा और दो दिन तक वहीं रुका।

Honor Killing In Fatehpur - फोटो : amar ujala
गुस्से में आकर बहन का गला दबा दिया
यहां भाई से बहन प्रेमी के साथ रहने की जिद करती रही। शुक्रवार देर शाम संदीप बहन को गांव ले जाने के बहाने बिलंदा लेकर पहुंचा। टैक्सी से उतरने के बाद दोनों पैदल गांव की ओर जा रहे थे। परिजन ने बताया कि हसवा कस्बा स्थित गुड्डू सिंह के खेत के पास संदीप ने गुस्से में आकर बहन का गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवक से युवती के प्रेम संबंध थे। युवती ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। इसी बात से नाराज होकर भाई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।  -अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें