फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: हाईवे पर चार घंटे लगा रहा जाम, दस किमी लंबी लाइन लगने से फंसे रहे वाहन

Sat, 25 Jan 2020 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर हाईवे पर लगा रहा घंटों जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिक्सलेन निर्माण के चलते सुबह आठ बजे से चार घंटे जाम रहा। करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन रही। ट्रकों के बीच चार पहिया वाहन व रोडवेज बसें भी लाइन में खड़ी रहीं। चालकों के साथ यात्री भी परेशान दिखे। 
विज्ञापन


कानपुर-प्रयागराज हाईवे फोर लेन से सिक्सलेन बनाने का निर्माण कार्य शुरू है। बाईपास के लखनऊ मार्ग पर अंडरपास बनने की वजह से एक लेन बंद कर दी गई है। दूसरी लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। माघ की मौनी अमावस्या के बाद शनिवार रात प्रयागराज से वाहनों को छोड़ा गया।

ट्रकों की भीड़ की वजह से बाईपास के निर्माणाधीन अंडरपास के पास जाम लगना शुरू हो गया। बाईपास के लखनऊ चौराहे व नउवाबाग तिराहे पर पुलिस पिकेट टीम पहुंची। सुबह आठ बजे से लगे जाम में चार घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


पुलिस टीम दोपहर 12 बजे के बाद तक यातायात सुचारु कराने के लिए जूझी। वहीं, दूसरी ओर शहर के कलक्टरगंज में भी दोपहर में लंबा जाम लगा। वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने और छात्र-छात्राओं की जागरुकता रैली जाम की वजह बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें