शौचालय निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर डीएम के निर्देश पर बहुआ ब्लॉक के प्रभारी एडीओ पंचायत अनूप सिंह ने तीन अगस्त 2021 को ललौली थाने में पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सोनकर समेत 11 लोगों के खिलाफ आठ लाख 46 हजार के घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार निवासी थवई को गिरफ्तार कर लिया।
फतेहपुर जिले में ब्लॉक रामपुर बरवट गांव में शौचालय निर्माण के घोटाले में पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे जेल भेजा है। उस पर शौचालय निर्माण में आठ लाख 46 हजार के गोलमाल का आरोप है। बरवट गांव निवासी संतोष सिंह ने सात जुलाई 2021 को आईजीआरएस के माध्यम से शौचालय निर्माण में रोजगार सेविका सारिका सिंह तोमर पत्नी पंकज सिंह तोमर पर ग्राम निधि के खाते से फर्जी तरीके से रकम निकालने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी योगेंद्र सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी ब्रजेश सिंह, डीआरडीए राजेश अग्रवाल की तीन सदस्यीय टीम ने शौचालय निर्माण की जांच की थी। गड़बड़ी मिलने पर डीएम के निर्देश पर बहुआ ब्लॉक के प्रभारी एडीओ पंचायत अनूप सिंह ने तीन अगस्त 2021 को ललौली थाने में पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सोनकर समेत 11 लोगों के खिलाफ आठ लाख 46 हजार के घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार निवासी थवई को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।