फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: डलमऊ रोड पर पांच किमी लंबा जाम, दो घंटे रेंगते रहे 500 वाहन

Sat, 27 Sep 2025 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

असनी गंगा पुल पर आवागमन बंद होने से डलमऊ रोड पर शनिवार को फिर जाम की स्थिति बन गई। हुसैनगंज के शकुन नगर के पास गड्ढे में ट्रक फंसकर तिरछा हो गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। करीब दो घंटे तक सात मील से मिर्जापुर भिटारी तक पांच किमी लंबा जाम लग गया। इसमें करीब 500 से अधिक वाहन रेंगते नजर आए। असनी पुल के बंद होने से डलमऊ रोड से रायबरेली, लखनऊ, बांदा जाने वाले करीब दो से तीन हजार वाहन प्रतिदिन आना जाना करते हैं। डलमऊ के पास मार्ग पर हुए गड्ढे में ट्रक का पहिया फंसने से सात मील से लेकर मिर्जापुर भिटारी तक लगभग पांच किमी जाम लग गया।

विज्ञापन


इस दौरान दोपहिया व आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को सीधा कराकर सड़क को खाली कराया। शाम करीब साढ़े छह बजे यातायात बहाल हो सका। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि डलमऊ रोड पहले से ही संकरी है, जिस कारण भारी वाहनों के फिसलने पर जाम की स्थिति बन जाती है। ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक असनी गंगा पुल पर यातायात फिर से शुरू नहीं होता, तब तक डलमऊ रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके। यातायात प्रभारी लालजी सविता ने बताया कि भारी वाहनों के गड्ढे में फंसने से जाम की स्थिति बन रही है। बाकी सभी जगहों पर यातायात सामान्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें