फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की आतिशबाजी: दीवाली से पहले घर में हुआ धमाका, महिला के हो गए चार टुकड़े, फ्रिज भी फटा; मंजर देख सहमे लोग

Sat, 07 Nov 2026 06:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: अवैध आतिशबाजी निर्माण में विस्फोट से महिला के चार टुकड़े हो गए। कमर से ऊपर का हिस्सा छत, बाकी पड़ोसी के खंडर व हाथ का पंजा घर से बाहर मिला।
विज्ञापन
फतेहपुर में अवैध आतिशबाजी निर्माण के दौरान हुआ विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीवाली से ठीक एक दिन पहले अवैध आतिशबाजी निर्माण के दौरान विस्फोट हो गया। घर की छत पर आतिशबाजी निर्माण कर रही महिला के चार टुकड़े हो गए। धमाके में करीब ढाई से तीन फीट का होल दूसरी व पहली मंजिल की छत फट गई। अनुमान लगाया गया कि नीचे कमरे में फ्रिज के चीथड़े उड़े मिले। फ्रिज के अंदर रखी आतिशबाजी में धमाके के बाद घटना हुई है। मौके पर बारुद की दुर्गंध और आतिशबाजी के अवशेष मिले हैं। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र कस्बा के वार्ड नंबर दो इंद्रानगर निवासी मोहम्मद रफी अहमद आतिशबाजी विक्रेता हैं। उनके एक भाई लाइसेंस के तहत आतिशबाजी का निर्माण व विक्रय करते हैं। लाइसेंस का छह माह से नवीनीकरण नहीं है। उनकी पत्नी नसरीन (48) दूसरी मंजिल की छत पर आतिशबाजी का निर्माण कर रहीं थी। करीब दोपहर 3:15 बजे  विस्फोट हुआ। घर के नीचे कमरे में मौजूद बेटियां रहनुमा, निशा, अक्सदा छत पर पहुंची। धुआं का गुबार छाया था।
विज्ञापन
Trending Videos

रहनुमा ने बताया कि विस्फोट में पहली मंजिल से दूसरी तक बड़ा होल हो गया। फ्रिज भी फटा है। मां के कमरे से ऊपर का हिस्सा  छत व नीचे का हिस्सा पड़ोसी के खंडहर में मिला। हाथ की कलाई से पंजा हवा में उड़कर घर के बाहर गिरा। पैर भी अलग खंडहर में मिला।
विज्ञापन

विस्फोट से आसपास 200 मीटर तक लोगों के घरों में दरार आ गई। पानी टंकी, पानी ड्रम के टुकड़े हो गए। एएसपी जीपी राय, एसडीएम सीओ पहुंचे। एएसपी ने बताया कि घटनास्थल को सील कर जांच की जा रही है। आतिशबाजी से धमाका होना प्रतीत हो रहा है। विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें