फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: नशेड़ी भाई ने अविवाहित बहन को मौत के घाट उतारा, शव कमरे में गाड़ा

Sat, 31 May 2025 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: नशेड़ी भाई ने अविवाहित बहन की हत्या कर दी। युवती मानसिक विक्षिप्त और मिर्गी रोग से ग्रसित थी। पुलिस गर्भवती होने के चलते हत्या की आशंका पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस सीओ व पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशेड़ी भाई ने अपनी मानसिक विक्षिप्त अविवाहित बहन की गुरुवार को हत्या कर दी। हत्या के बाद वह परिवार समेत भाग निकला। दो दिन से ताला बंद होने और युवती के न दिखने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस पहुंची। सीओ व एसडीएम के सामने बंद मकान का ताला तोड़कर दफन शव बाहर निकाला गया। दुष्कर्म से युवती के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


राधानगर थाना क्षेत्र के जख्नी गांव निवासी एक युवती (25) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। युवती का इकलौता भाई राजगीर है। पड़ोसियों के मुताबिक 29 मई की शाम करीब सात बजे भाई शराब के नशे में घर पहुंचा। वह छत पर बहन को डंडे से पीटने लगा। पिटाई के दौरान बहन छत से नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। अचानक चीखें सुनाई देना बंद हो गई। मौत के बाद भाई ने शव को आंगन के बगल वाले कमरे में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। घर से भाई शुक्रवार शाम भाग निकला।

उसकी पत्नी भी चार बच्चों को लेकर शनिवार सुबह घर में ताला लगाकर कहीं चली गई। घर में ताला लगा होने और युवती के दो दिन से नजर न आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसी युवक ने पुलिस को खबर दी। सीओ, एसडीएम, नायब तहसीलदार, प्रधान बिंदा प्रसाद की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। दफन शव बाहर निकाला गया। सीओ वीर सिंह ने बताया कि युवती का घर से दफन शव बरामद किया गया है। हत्या फरार भाई ने की है। ग्रामीणों में युवती के गर्भवती होने की चर्चा आई है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम होने के बाद होगी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें