फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उफनाते नाले और कूड़े के ढेर खोल रहे साफ-सफाई की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। नगर पालिका के सफाई अभियानों की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जगह-जगह फैली गंदगी व उफनते नाले जिम्मेदारों की लापरवाही की गवाही दे रहे हैं। कुंवरपुर रोड, कोतवाली के पास व अन्य मुख्य मार्गों पर गंदगी के ढेर और जलभराव ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन

कुंवरपुर रोड पर सब्जी मंडी व राजकीय महिला महाविद्यालय के पास जल निकासी की समस्या बीते एक दशक से जस की तस बनी हुई है। इन स्थानों पर नालों की नियमित सफाई न होने के कारण नाले ओवरफ्लो हो चुके हैं। उसका गंदा और बदूबदार काला पानी मार्ग के किनारे तक फैल गया है। यही स्थिति बारिश के दिनों में और विकराल रूप ले लेती है।
नगर के मुगल रोड स्थित कोतवाली के समीप गंदगी का अंबार है। यहां खुले में घूमते जानवर भी मुंह मारते हुए गंदगी फैलाते हैं। इससे संक्रमण व मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं कुंवरपुर रोड के किनारे लगे कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध स्थानीय निवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सिर्फ कागजों पर सफाई दिखाई जा रही है, जबकि जमीनी हालत बद से बदतर है। नगर पालिका ईओ चंद्र कृष्ण पांडे ने बताया कि कुंवरपुर रोड में नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तब तक जल भराव की समस्या का वैकल्पिक समाधान तलाशा जाएगा। साथ ही जिन स्थानों पर गंदगी की शिकायत मिली है, वहां विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें