अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कर सकते हैं बैठक
सुबह 11:40 से 11:55 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इस दौरान वह अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके बाद 11:55 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से जालौन के लिए प्रस्थान करेंगे।
योजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस व्यवस्था और खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। सबसे बड़ी राहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं से मिलने की उम्मीद है। दर्जनों गांवों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने वाली योजनाओं का लोकार्पण होगा। इससे वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा।
अन्य जनसुविधाओं के मिलने की उम्मीद
बहुआ-हिनौता, बहराइच-बांदा मार्ग और असोथर-रामनगर कौहन मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में राजकीय आयुष चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज और अन्य निर्माण कार्य शुरू होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, विद्यालयों के अतिरिक्त कक्ष, पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी। पुलिस लाइन में छात्रावास, बैरक, ट्रांजिट हॉस्टल और साइबर थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण स्टेडियम, खेल मैदान, पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और अन्य जनसुविधाओं से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
महना में बनेगा पुस्तकालय कक्ष
मुख्यमंत्री बहुआ ब्लॉक के महना गांव में 18 लाख से बच्चों के लिए पुस्तकालय कक्ष निर्माण की घोषणा करेंगे। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और साइबर थाना भवन की भी सौगात
मुख्यमंत्री जिले को पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और साइबर थाना के प्रशासनिक भवन की भी सौगात देंगे। इसके लिए सरकार ने 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की 53 पेयजल योजनाएं (लागत करोड़ रुपये)
बसोहनी 3.05, कोदारपुर 1.91, लतीफपुर 1.90, मकनपुर 4.50, पहली कुतुबपुर 1.64, बरनपुर 2.36, गेदुरी 1.84, फरीदपुर 2.16, मीसा 2.10, दनियालपुर 3.54, मुरावां 3.44, सातो पीट 2.61, सुल्तानपुर सातो 2.02, छीछिनी 3.11, करियामऊ-रामपुर 4.17, सेमरा 3.00, घूरी बुजुर्ग 2.29, हाशिमपुर मदेपुर 3.59, ख्वाजीपुर सेमरैया 2.28, सातो जोगा 4.64, रामवा पंथुवा 7.40, सराय मोहन सलेमपुर 2.62, सोनही 2.99, टेकसारी बुजुर्ग 4.26, छितमपुर 3.23, शाहीपुर 1.93, पदरी नबीपुर 0.95, सेमारी 4.23, करतसवा 2.51, बिजहौली 2.01, सोनवर्षा 1.81, पहाड़पुर 2.42, जसराजपुर 1.86, कोरैया 2.42, नरैनी 3.85, रसूलपुर उर्फ बैसापुर 1.88, रेई 3.23, तेंजा 2.34, उमरा 2.75, अंड मव 1.82, अतरहा 2.26, बरौं 2.22, दसौली 3.76, धर्मपुर सातो 8.00, कंधिया 3.73, रामनगर कौहन 2.65, ओती 2.99, सराय खालिस 3.00, उरौली 4.44, अंजना भैरो 1.85, लिलरा 1.63, सलेमपुर 1.51, सरवाल 1.88।
इनका भी होगा शिलान्यास
ग्रामीण संपर्क मार्ग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 14 परियोजनाएं और लोक निर्माण विभाग की 13 परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इनमें बहराइच-बांदा शहरी मार्ग चौड़ीकरण, खदेरी नदी पर बॉक्स कलवर्ट, मनावा-सरकंडी मार्ग, सतखरा-बंधवा मार्ग, जीटी रोड-गोपालनगर लिंक मार्ग समेत विभिन्न संपर्क मार्ग और लघु सेतु निर्माण कार्य शामिल हैं।