फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: एसपी की कार्रवाई…छह थानों के प्रभारियों से छिना चार्ज, चार को जिले में पहली थानाध्यक्षी, पढ़ें डिटेल

Tue, 22 Oct 2024 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: जिले में एसपी ने निरीक्षकों और थानाध्यक्षों का तबादला किया है। इसमें छह थानों के प्रभारियों से चार्ज छिना है। वहीं, चार को जिले में पहली बार थानाध्यक्षी मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने थानों और विभिन्न शाखाओं में तैनात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की गश्ती जारी की है। बिंदकी कोतवाल समेत छह थानेदार पैदल हुए हैं। वहीं, एक महिला समेत चार दरोगाओं को जिले में पहली बार थाने का चार्ज मिला है। थानों में तैनाती के दौरान बेहतर काम करने वालों को हाईवे के थानों पर भेजा गया है।

विज्ञापन

एसपी ने खागा कोतवाल तेज बहादुर सिंह को हटाकर किशनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा को कोतवाल बनाया है। सदर कोतवाली के ज्वालागंज चौकी प्रभारी दिवाकर सिंह को पहली बार थानाध्यक्षी के रूप में किशनपुर थाने की कमान मिली है। शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात उपनिरीक्षक संगीता को पहली बार थानेदार बनी हैं। उन्हें बकेवर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सरस्वती निगम को प्रभारी नारकोटिक्स सेल, साइबर सेल थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बिंदकी, बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय को प्रभारी एचटीयू, ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद को थाना खखरेरू प्रभारी निरीक्षक, हथगाम थानाध्यक्ष वृंदावन राय को ललौली थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

कई को हाईवे के थानों में मिली तैनाती
पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक अनिकेत भरद्वाज को जिले में पहली बार थाना हथगाम की थानेदारी मिली है। खागा कोतवाली एसएसआई प्रमोद मौर्या को थानाध्यक्ष गाजीपुर, गाजीपुर थाने में डेढ़ साल का सराहनीय कार्यकाल गुजारने वाले उपनिरीक्षक विनोद मिश्रा को हाईवे के थाने कल्यानपुर में तैनाती मिली है। कल्यानपुर प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।  प्रभारी एचटीयू अमित सिंह को जहानाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक, जहानाबाद थानाध्यक्ष को अपराध शाखा भेजा गया।
विज्ञापन

इनके कार्य क्षेत्रों में भी बदलाव
एसएसआई कोतवाली अभिलाष तिवारी को मलवां थानाध्यक्ष, मलवां थानाध्यक्ष मुकेश सिंह की गैरजनपद रवानगी, औंग प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को जाफरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक, जाफरगंज थानाध्यक्ष शैलेष सिंह को अपराध शाखा, पुलिस लाइन से हनुमान प्रसाद को औंग थानाध्यक्ष, अपराध शाखा से निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी को प्रभारी इंटेलीजेंस विंग, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव को साइबर थाना, खखरेरू थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव को शिकायत प्रकोष्ठ, पुलिस लाइन से निरीक्षक केपी सिंह को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें