फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर ब्लास्ट: सिलिंडर, बैटरी या बारूद? भरभराकर गिरी दो मंजिला छत; मलबे से निकलीं पांच लाशें, देखें तस्वीरें

Tue, 29 Sep 2026 09:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: मलवां कस्बे में सोमवार शाम फल कारोबारी सुरेश गुप्ता के दो मंजिला मकान में गैस पाइप रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके में चार भाइयों समेत पांच की दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की तीव्रता इतनी भयानक थी कि दूसरी मंजिल की आरसीसी छत भरभराकर नीचे आ गिरी। 
विज्ञापन
1 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले के मलवां कस्बे में भूतल पर खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फटने के बाद दूसरी मंजिल की आरसीसी छत भरभराकर ढहने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। मौके की स्थिति देखकर लोगों को यह बात समझ में नहीं आ रही कि नीचे हुए धमाके का असर दूसरी मंजिल की छत तक इतना ज्यादा कैसे पहुंचा। मलबा हटने के बाद मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।


">http://


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय मकान के निचले हिस्से में खाना बनाया जा रहा था। धमाके के बाद दूसरी मंजिल की करीब 30 फीट लंबी और 20 फीट चौड़ी छत ढह गई। बताया जा रहा है कि इस छत का निर्माण हाल में कराया गया था। छत पर सोलर पैनल लगे हैं और उनकी चार लिथियम बैटरियां भी दूसरी मंजिल पर रखी थीं। इसी हिस्से में आलोक और उसका भाई सूरज गुप्ता रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
आतिशबाजी के कारोबार से जुड़े होने की चर्चा
मौके पर दूसरी मंजिल की छत पूरी तरह ढही मिली, जबकि नीचे की छत सही सलामत बताई जा रही है। नीचे की दीवारों और दरवाजों को नुकसान पहुंचने के साथ आग लगने के निशान भी मिले हैं। ऐसे में सोलर पैनल की बैटरियों समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों में गृहस्वामी सुरेश गुप्ता के आतिशबाजी के कारोबार से जुड़े होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वह दीपावली के समय आतिशबाजी खरीदकर बेचते हैं।
विज्ञापन

3 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
बारूद जैसी कोई बात सामने नहीं आई
पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं घर में आतिशबाजी तो नहीं रखी थी।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया रसोई गैस सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है। खाना नीचे बनाया जा रहा था। हालांकि धमाके के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। मलबा हटने और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मौके पर बारूद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

4 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
ऐसे बढ़ी रेस्क्यू की कार्रवाई
  • 5:15 बजे शाम को सिलिंडर में आग लगने से हादसा।
  • 5:40 बजे शाम को 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
  • 6:15 बजे शाम को ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया।
  • 6:40 बजे शाम को दमकल की गाड़ियां पहुंचीं।
  • 6:55 बजे शाम को एसडीएम, बिंदकी सीओ और सदर सीओ पहुंचे।
  • 7:00 बजे काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मौके पर पहुंची।
  • 7:10 बजे डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।
  • 8:10 बजे रात को डीएम और एसपी मेडिकल कॉलेज में घायलों का हाल जानने पहुंचे।
  • 10:00 बजे रात को एसडीआरएफ मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची।
विज्ञापन

5 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
लखनऊ से एसडीआरएफ पहुंची, मलबा हटने के बाद होगी हादसे की पुष्टि
हादसे की सूचना के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। एडीएम विनय पांडेय भी रात में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मलबा हटने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

6 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
ढाई घंटे बाद गांव के चबूतरे तोड़ जेसीबी पहुंची
घनी आबादी के बीच घर होने के कारण मलबा हटाने के लिए जेसीबी करीब दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच सकी। दमकल के वाहन भी रास्ते में फंसे रहे। करीब सात बजे जेसीबी को पीछे के रास्ते से लाया गया। रास्ता बनाने के लिए कई घरों के चबूतरे और टिनशेड तोड़ने पड़े। कुछ घरों के बिजली के केबर खंभों से काटे गए।
विज्ञापन

7 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
दूसरी मंजिल पर मैगी बना रहे थे बच्चे
ग्रामीणों के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर भी बच्चे अपने लिए मैगी बना रहे थे। चर्चा है कि दूसरी मंजिल पर भी विस्फोट हो सकता है। अक्सर आलोक गैस सिलिंडर पर अपने खाने के लिए कुछ बना लेता था।

8 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
चार एंबुलेंस मौके पर पहुंची
हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 नंबर पर सूचना दी। करीब 15 से 20 मिनट में चार एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीण ढही छत पर खड़े होकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे रहे।

9 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
छह माह पहले बनवाया था घर
करीब छह माह पहले सूरज और आलोक ने घर का निर्माण कराया था। ढही छत वाले हिस्से का निर्माण सूरज ने कराया था। सूरज की शादी भी तय हो चुकी है।

10 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
घर से बाहर निकलकर महिलाओं की बची जान
गृहस्वामिनी उमा देवी, देवरानी पूजा और उनकी बेटी लक्ष्मी हादसे के बाद बदहवास नजर आईं। ग्रामीणों ने बताया कि दो रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद घर से बाहर निकल आई थीं। कुछ देर और अंदर रहतीं तो हादसे की चपेट में आ सकती थीं।

11 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
ये है पूरा मामला
मलवां कस्बे में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। फल कारोबारी सुरेश गुप्ता के दो मंजिला मकान में पाइप में रिसाव से गैस सिलिंडर में आग लग गई। फिर तेज धमाके से घर की छत ढह गई। मलबे में दबकर सुरेश के बेटे, तीन भतीजों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल है। हादसे से सदमे मेंं आए कारोबारी की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि घर में चार सिलिंडर थे, इनमें से दो में धमाका होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

12 of 12
Fatehpur Blast News - फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने जताया दुख
हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के परिजन से संवाद कर हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से हादसे में मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें