फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, विरोध करने पर ईंट से सिर पर किया प्रहार

Wed, 28 Sep 2022 02:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में रिश्ते में देवर ने महिला के साथ बुधवार सुबह खेत में दुष्कर्म किया। उसके बाद गला दबाकर जान से मार डालने की कोशिश की। घटना के विरोध में महिला पर ईंट से जानलेवा हमला भी किया। बेहोश होने पर महिला को मृत मानकर आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और वहीं बयान दर्ज किए। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष आशुतोश कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने एक खून से लगी ईंट बरामद की। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें