फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर शराब कांड: माफिया गैंग के 40 सदस्य रडार पर, ठेकों तक मिलावटी शराब की खेप पहुंचाने वालों की तलाश हुई तेज

Mon, 15 Mar 2021 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जहानाबाद के कंजरनडेरा में छापामारी करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के भौली गांव में शराब पीने के बाद दो लोगों की हुई मौत के मामले में पुलिस के रडार पर  मिलावटी शराब बनाने वाले गैंगों के 40 सदस्य आ गए हैं। थानों और स्वॉट टीम उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस की दहशत में गाजीपुर थाना क्षेत्र में कई शराब दुकानें बंद हैं। इंद्रो गांव में बोलेरो से मिलावटी शराब की सप्लाई करने वालों की तलाश में पुलिस तेजी से जुटी है।
विज्ञापन


भौली गांव में 10 फरवरी की रात शराब पीने के बाद मोती और भोला पासवान की मौत हो गई थी। वहीं 20 लोगों की हालत बिगड़ी है। भोला पासवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब मिलने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद शाखा गांव के एक शराब ठेकेदार, गुमटी संचालक दिव्यांग संतोष लोधी को पुलिस ने उठाया है।

दिव्यांग ने मिलावटी शराब भौली गांव के लोगों को बेचना कबूला है। जिसके बाद पुलिस शराब तस्करों की तलाश में जुटी है। एसपी ने निर्देश पर स्वॉट टीम समेत कई थानों की टीम गठित की गई हैं। बांदा, हमीरपुर, रायबरेली, कानपुर तक के शराब माफियाओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में मिलावटी शराब की ठेकों पर कौन सप्लाई देने आता था उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस के हत्थे चढ़े एक शराब ठेकेदार से पूछताछ जारी है। उसने इंद्रो गांव के एक सप्लायर का नाम कबूला है। संदिग्ध सप्लायर गांव छोड़कर भाग निकला है। वह बोलेरो से सप्लाई देने आता था।

पुलिस ने जिले के चिह्नित पांच शराब तस्करों के गैंग के 40 सदस्यों की तलाश चालू की है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि भौली गांव में जिन लोगों ने शराब की सप्लाई की है। उनकी तलाश की जा रही है। कई शराब माफियाओं के गैंग भी तलाशे जा रहे हैं। 

खेत में छिपाई गई शराब बरामद
पुलिस ने दिव्यांग संतोष लोधी से पूछताछ के बाद खेत में छिपाई 12 क्वार्टर शराब की बरामदगी की है। दिव्यांग ने भौली गांव में शराब से मौत होने की खबर फैलने के बाद यह शराब खेत में छिपाई थी। पुलिस ने गड्ढा खोदकर क्वार्टर बरामद की है। बरामद क्वार्टर से मिलावटी शराब का भी पर्दाफाश हो सकेगा। 

संदिग्धों के घरों की महिलाओं को पकड़ा 
महिला पुलिस फोर्स ने ताबड़तोड़ अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के घरों में छापेमारी की है। जहां महिलाओं को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके परिवार के भागने वाले सदस्यों को पुलिस बुलाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

11 लोगों का हुआ मेडिकल परीक्षण 
भौली गांव में शराब से हालत बिगड़ने पर 19 लोगों को जिला अस्पताल से हैलट रेफर किया गया था। इनमें 11 लोग लौटकर आए हैं। इनमें शत्रुघ्न, सुदर्शन, भूरा, कामता प्रसाद, छोटू, मोतीलाल, श्याम लाल, दीपक, गजराज, कामता, सोहन का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या 304, आबकारी अधिनियम की धारा 60 ए और प्राण संकट में पड़ने की धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

कच्ची शराब के ठिकानों में चला अभियान 
फतेहपुर। शराब कांड के बाद आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीमों ने रविवार को कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेेमारी की। बिंदकी में 40 लीटर मिलावटी शराब, दो किलो यूरिया और 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई जहानपुर और कंचनपुर गांव के अंतर्गत हुई है।

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं जहानाबाद क्षेत्र के कंजरनडेरा में दबिश देकर 118 लीटर कच्ची शराब बरामद की। यहां पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा बकेवर पुलिस ने क्षेत्र के पल्थाहार में धधक रही चार अवैध शराब भट्टियां तोड़ी। पुलिस ने 125 लीटर कच्ची शराब बरामद की। 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें