आशीष की मौत पर बिलखती मां ममता व परिजन
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में मासूम से दुष्कर्म के मामले में बीस साल की सजा पाए अंगदपुर, बरौर का रहने वाले आशीष शर्मा (27) ने रविवार सुबह जेल में प्रथम तल पर बने स्टोर में फांसी लगा ली। कुछ देर में पहुंचे जेलकर्मियों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अच्छे चाल चलन पर उसे लंबरदार (राइटर) बनाया गया था। वह कार्यालय के काम करता था। 3 दिसंबर 2020 को उसे सजा सुनाई गई थी। डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 फरवरी 2016 को विवाह कार्यक्रम में डीजे बजाने वाले कारीगरों के साथ आशीष शर्मा गया था। वह भी डीजे में काम करता था। वहां शादी वाले घर की एक मासूम से दुष्कर्म के मामले में उसे आरोपी बनाया गया।