फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: अनियंत्रित पिकअप ने बरात में आए किशोरों को रौंदा, एक की मौत और चार गंभीर घायल

Wed, 07 Feb 2024 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रि पिकअप ने कुछ किशोरों को रौंद डाला। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कस्बे में अनियंत्रित पिकअप ने कुछ लड़कों को रौंद डाला। हादसे में एक नाबालिग छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के मवई के मजरे झारखंडी का पुरवा के पप्पू मौर्या की बेटी की बरात मंगलवार शाम वीरनपुर से आई थी।

विज्ञापन

देर रात आगवानी की तैयारी हो रही थी। जानकारी के मुताबिक गांव की सड़क किनारे कुछ लड़के रोड लाइट की सेटिंग कर रहे थे। अचानक हुसैनगंज को तरफ से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने लड़को को रौंद दिया। घटना में पांच किशोर घायल हो गए, जिसमें एक ने दम तोड़ दिया।
शिवपुर के माथुर कोरी के पुत्र निकेश (13) की मौत हो गई। घायलों में शिवपुर के राजेश का पुत्र सूरज, राजू का पुत्र संजय व गनेशपुर के विजयपाल का पुत्र सचिन तथा रामचंद्र का पुत्र आयुष शामिल है। घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक संकठा प्रसाद इंटर कॉलेज के कक्षा छह का छात्र था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के पिता मथुरा प्रसाद ने बताया कि बेटा बरात में गया था। रोड लाइट में काम करने की बात से इन्कार किया है प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के बरात में जाने की तहरीर पिता की तरफ से मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। एसओ के मुताबिक पिकअप पकड़ ली गई है। चालक अभी फरार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें