फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Thu, 18 Jul 2024 07:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बिंदकी में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार दो लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे गंभीर घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नगर के निकट मुगल रोड पावर हाउस के समीप गुरुवार को अनियंत्रित लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार विनोद द्विवेदी उर्फ टुन्नी (50) निवासी मोहल्ला महजनी गली की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशा पर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस बाइक में सवार सतीश चंद्र (40) निवासी ग्राम पारादान कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। थोड़ी देर उपचार के बाद सतीश चंद्र ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दोनों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। विनोद अविवाहित था। जबकि सतीश चंद्र बिजली मैकेनिक का काम करते थे। लोगों ने बताया कि सतीश चंद्र अपने गांव से बाइक द्वारा आ रहे थे। तभी अपने खेत देखने गए विनोद द्विवेदी नहर पुल के पास खड़े थे। विनोद द्विवेदी ने सतीश चंद्र को बाइक में बैठने के लिए हाथ दिया। दोनों बाइक पर सवार होकर जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़े तभी पावर हाउस के समीप लोडर ने टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडे ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें