फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: बेकाबू कार की टक्कर से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, चालक मौके से फरार

Sun, 09 Nov 2025 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क किनारे खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक फरार हो गया।  
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना, फतेहपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मतीनपुर गांव में रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खेल रही लक्ष्मी (8) को एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही कार ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें