कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कहना है कि एसआईआर के तहत देश व प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अधिक पार्टी प्रत्याशियों की जीत जरूरी है। वह शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत महाराजपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए टू) चार दिसंबर तक हर घर दस्तक देकर हर पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का संकल्प लेकर बूथों पर जुट जाएं। इस माैके पर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, गणेश शुक्ला, ज्ञानू अवस्थी, विनय मिश्रा, संजय तिवारी, सुमित कश्यप, रघुनंदन आदि माैजूद रहे। ब्यूरो