फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर चालक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल

Thu, 17 Oct 2024 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बहुआ कस्बे में खेत जोतने गए युवक की ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में खेत जोताई करने गए चालक की ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा के मौहारी थोक मोहल्ला निवासी ट्रैक्टर चालक राकेश कुमार पाल (28) पुत्र रामकृपाल गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर किसान रामबाबू पाल के खेतों में जोताई करने गया था।

विज्ञापन

तभी वह खेतों में जोताई करते समय चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे कटकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के रोटावेटर में कटकर मौत हो जाने से हड़कंप मच गया।
चालक की मौत से पत्नी नेहा देवी और मां कुसमा देवी का रो- रोकर हाल बेहाल है। मृतक की एक बेटी नौ माह की है। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें