फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: निचली गंगा नहर में दिखा छह फीट का मगरमच्छ, लोगों का लगा जमावड़ा…यमुना नदी से आने की आशंका

Tue, 14 Oct 2025 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: असोथर थाना क्षेत्र में निचली गंगा नहर में लगभग छह फीट लंबे मगरमच्छ को बस्ती के किनारे देखकर हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया, जिसके बाद वह नहर में कूद गया।
विज्ञापन
निचली गंगा नहर में मगरमच्छ को देख मचा हड़कंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में निचली गंगा नहर के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नहर में विशालकाय मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ बस्ती के किनारे दिखने से लोगों में दहशत फैल गई और उसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ करीब छह फीट लंबा था। आशंका जताई जा रही है कि यह मगरमच्छ यमुना नदी से बहकर निचली गंगा नहर में आ गया है। लोगों की भारी भीड़ और शोरगुल को देखकर मगरमच्छ तुरंत नहर में कूद गया और पानी के अंदर चला गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें