फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से गोविंदपुरी-अलीगढ़ के बीच चलेगी फास्ट मेमू

Wed, 01 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रेलवे कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से अलीगढ़ के बीच कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ फास्ट मेमू विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। इसका संचालन बुधवार से शुरू किया जा रहा है। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी, जबकि रविवार को इसे नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के जन संपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए गोविंदपुरी से अलीगढ़ के बीच ट्रेन संख्या 04189 व 04190 को चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों के एक अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 61-61 फेरे निर्धारित किए गए हैं। कहा कि ट्रेन संख्या 04189 गोविंदपुरी से सुबह 7:20 बजे चलेगी, जो पनकी धाम स्टेशन होते हुए रूरा सुबह 7:33 बजे पहुंचेगी। जबकि झींझक स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 8:14 निर्धारित है।
बताया कि यहां से चलने के बाद फंफूद, भरथना, इटावा व अन्य स्टेेशन होते हुए यह अलीगढ़ स्टेशन दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी। जबकि अलीगढ़ की तरफ से चलने वाली ट्रेन संख्या 04190 दोपहर 2:40 बजे चलकर झींझक स्टेशन शाम 5:50 व रूरा शाम 6:10 बजे पहुंचेगी। इसका गोविंदपुरी पहुंचने का समय रात 8:15 बजे का होगा। ट्रेन सभी स्टेशनों पर एक-एक मिनट रुकेगी। इससे दैनिक यात्रा करने के साथ अन्य यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें