फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गैंगस्टर में जुबैर के साथी सुखवीर की भी कुर्क होगी 1.75 करोड़ की संपत्ति

Wed, 25 Feb 2026 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

गिरोह के सरगना जुबैर की 26.51 करोड़ की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। सुखवीर कूटरचित प्रपत्रों से फर्जी फर्म बनाकर अवैध कमाई करता रहा।
विज्ञापन
गिरफ्त में सुखवीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायमगंज के मोहल्ला गढ़ीनूर खां निवासी गैंगस्टर जुबैर खां की 26.51 करोड़ की संपत्ति कुर्क होने के बाद अब उसके साथी सुखवीर की भी 1.75 करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी। जिलाधिकारी ने कुर्की का आदेश करने के साथ ही कायमगंज एसडीएम को कुर्क संपत्ति का प्रशासक नामित कर दिया है। कायमगंज के मोहल्ला गढ़ीनूर खां गिर्द निवासी जुबैर खां पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इसके चलते जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने गैंगलीडर जुबैर खां, उसकी मां रुखसाना के अलावा रुखसाना की भूमि खरीदारों चार लोगों की 26 करोड़ 51 लाख 19 हजार 623 रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई अभी जारी है। उसकी गैंग में कायमगंज की गुड़ मंडी निवासी रामनरेश, रुटौल निवासी सुखवीर सिंह, पपड़ी खुर्द बुजुर्ग निवासी आदेश, मोहल्ला दुंदी गढ़ी पितौरा निवासी मोबिन, चौक मऊरशीदाबाद निवासी तारिक उर्फ तालिब, गांव ललई निवासी पवन मिश्रा व जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव कैल्था निवासी पुष्पेंद्र शामिल है।

इन सभी के खिलाफ 24 दिसंबर 2025 को गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सुखवीर इन दिनों जेल में है। गैंगस्टर एक्ट के तहत रुटौल निवासी सुखवीर सिंह पर कार्रवाई का शिकंजा कस गया है। वह गैंग के अन्य सदस्यों के साथ फर्जी कागज तैयार किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर फर्जी फर्म खोलने के साथ ही फर्जी जीएसटी नंबर और फर्जी ई-वेबिल बनाकर कर चोरी कर अवैध कमाई कर करता था। इसके अलावा सुखवीर अवैध कमाई के लिए जान से मारने की लोगों को धमकी भी देता था। शासन व पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए सुखवीर अपने परिजन के नाम संपत्ति खरीदता था।
विज्ञापन


उसके खिलाफ दो गैंगस्टर के अलावा ठगी, साजिश, धोखाधड़ी जैसी कई गंभीर धाराओं में पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरोहबंदी के मामले में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सुखवीर सिंह की एक करोड़ 75 लाख 44 हजार 622 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। यह संपत्ति होगी कुर्क जुबैर खां के गिरोह का सदस्य रुटौल निवासी सुखवीर सिंह व उसके परिजन के नाम एक करोड़ 75 लाख 44 हजार 622 रुपये की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसमें एक बाइक सात ट्रक की कीमत 63 लाख 41 हजार 133 रुपये है।

उसके बैंक खातों में, ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते में व पत्नी ममता के खाते में दो लाख तीन हजार 489 रुपये जमा हैं। इसके अलावा सुखवीर सिंह के नाम पर रुटौल में 45 लाख रुपये की कृषि भूमि व रुटौल में 65 लाख रुपये का आवासीय है। जिलाधिकारी ने सुखवीर सिंह की कुर्क चल-अचल संपत्ति का तहसीलदार कायमगंज को प्रशासक नियुक्त किया है। विदित है कि गिरोह का सरगना जुबैर खां, उसके परिजन व करीबियों के नाम 26 करोड़ 51 लाख 19 हजार 623 रुपये की संपत्ति सोमवार को ही कुर्क की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें