Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करथिया में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव करथिया निवासी आछेलाल (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी किरन ने गांव के ही एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।