फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर विधायक के रिश्तेदार ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Oct 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर नगर पंचायत परिसर में भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के दूर के रिश्ते के ममेरा भाई दिलीप सिंह उर्फ बॉबी (21) का शव एक कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बिठूर थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर पंचायत बिठूर परिसर में बने छोटे से कमरे में मंगलवार शाम भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के रिश्तेदार मूलरूप से फतेहपुर निवासी दिलीप सिंह उर्फ बॉबी (21) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कमरे से बाहर निकाला। वह विधायक के दूर के रिश्ते का ममेरा भाई था। विधायक ने बताया कि वह किसी बात को लेकर मानसिक अवसाद में था।

विज्ञापन

मंगलवार शाम नगर पंचायत कर्मचारी अभिमन्यु सिंह ने परिसर में बने एक छोटे से कमरे की खिड़की से किसी युवक का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार वह अक्सर नगर पंचायत परिसर में आता-जाता था। पोस्टमार्टम हाउस में विधायक ने बताया कि बॉबी ने पॉलिटेक्निक की थी। बिठूर में किराये के कमरे में रहता था। किसी फैक्टरी में काम करता था। पुलिस के अनुसार तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें