फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पुलिस से बचकर तालाब में कूदा था युवक, अब तक लापता…खोजबीन कर रहे हैं गोताखोर और पुलिस

Wed, 14 May 2025 02:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस से बचकर एक युवक तालाब में कूद गया था। पुलिस बुधवार को भी गोताखोरों की मदद से तलाश करवा रही है।
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी रिजवान सोमवार रात से लापता है। पुलिस उसे किसी मामले में पूछताछ के लिए घर से लाई थी। रास्ते में वह पुलिस से बचकर तालाब में कूद गया। रात भर तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह से गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन जारी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जाहिद मंसूरी के बेटे रिजवान (30) को सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस पूछताछ के लिए घर से ले गई थी। पुलिस उसे बाइक से लेकर जाकिर महल की ओर जा रही थी। रास्ते में तालाब के पास रिजवान अचानक पुलिस की पकड़ से छूटकर पानी में कूद गया। पुलिस रात भर मौके पर तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मां बोली- रात में पुलिस ने बेटे को पकड़ लिया था
वह दोबारा रिजवान के घर पहुंची और पूछताछ की, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। मंगलवार सुबह गोताखोरों को बुलाकर तालाब की तलाशी शुरू कराई गई। जेसीबी से जलकुंभी हटवाई गई और पंपिंग सेट से पानी निकाला जा रहा है। रिजवान की मां शाहीन बेगम ने बताया कि रात में पुलिस ने बेटे को पकड़ लिया था। उसका व बहू शबनम का मोबाइल भी ले लिया।

भाइयों से हुई थी कहासुनी
पुलिस किसी 'माल' के बारे में पूछताछ कर रही थी। मां ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे पुलिस फिर घर आई। बताया कि रिजवान तालाब में कूद गया है, कहीं वह घर तो नहीं आया। परिजनों का कहना है कि रिजवान पहले कपड़ों की दुकान पर बैठता था। भाइयों से कहासुनी के बाद कुछ दिनों से बाहर एक दुकान पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

तालाब में डूबने की आशंका, तलाश जारी
वह तीन भाइयों फरमान और फरहान में सबसे बड़ा है। बेटे के लापता होने से मां और पत्नी शबनम परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि तालाब में डूबने की आशंका के चलते तलाश कराई जा रही है। फिलहाल, जांच जारी है। पूरा मामला बाद में स्पष्ट किया जाएगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें