घायल गुड्डी लोहिया अस्पताल रेफर
इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे मिट्टी का टीला गिरने से गुरमिता व गुड्डी दब गईं। इस पर वहां मौजूद सरला देवी व अन्य बच्चियां चिल्लाने लगीं। खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मिट्टी के नीचे दबी घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गुरमिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल गुड्डी की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गुरुमिता की मां मंजू देवी, पिता रामधनी व ताई सरला शव को देख बिलखने लगीं। गुरमिता का एक भाई सोमेश व तीन बहनें सुमन, रुबीना, सुहानी हैं। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय व इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घायल बालिका का उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।