मां बोली- रात में पुलिस ने बेटे को पकड़ लिया था
वह दोबारा रिजवान के घर पहुंची और पूछताछ की, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। मंगलवार सुबह गोताखोरों को बुलाकर तालाब की तलाशी शुरू कराई गई। जेसीबी से जलकुंभी हटवाई गई और पंपिंग सेट से पानी निकाला जा रहा है। रिजवान की मां शाहीन बेगम ने बताया कि रात में पुलिस ने बेटे को पकड़ लिया था। उसका व बहू शबनम का मोबाइल भी ले लिया।
भाइयों से हुई थी कहासुनी
पुलिस किसी 'माल' के बारे में पूछताछ कर रही थी। मां ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे पुलिस फिर घर आई। बताया कि रिजवान तालाब में कूद गया है, कहीं वह घर तो नहीं आया। परिजनों का कहना है कि रिजवान पहले कपड़ों की दुकान पर बैठता था। भाइयों से कहासुनी के बाद कुछ दिनों से बाहर एक दुकान पर काम कर रहा था।
तालाब में डूबने की आशंका, तलाश जारी
वह तीन भाइयों फरमान और फरहान में सबसे बड़ा है। बेटे के लापता होने से मां और पत्नी शबनम परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि तालाब में डूबने की आशंका के चलते तलाश कराई जा रही है। फिलहाल, जांच जारी है। पूरा मामला बाद में स्पष्ट किया जाएगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।