फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, दो पक्षों में पथराव और मारपीट, दो आरोपी हिरासत में

Thu, 05 Feb 2026 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में खेत के तारों में दौड़ रहे अवैध करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव आरा पहाड़पुर निवासी सर्वेश यादव (45) रोज की तरह बुधवार रात आठ बजे सब्जी मंडी में आढत पर काम करके घर जा रहे थे। उसी समय हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे खेत में फसल की सुरक्षा लगे तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से सर्वेश की मौत हो गई।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे सड़क से निकले लोगों ने सड़क किनारे पड़ा देखा। सूचना मिलते ही खेत की देखरेख करने वाले कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली के खंभे पर लाइन काटने का प्रयास किया। इस पर गांव के लोगों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि झटका मशीन की बजाय आरोपी सीधी बिजली की लाइन से करंट दे रहे थे।

विज्ञापन



दो आरोपियों को हिरासत में लिया

दोनों पक्षों से मारपीट के बाद पथराव हो गया। ग्रामीणों की भीड़ देख झटका करंट लगने वाले पक्ष के लोग मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। घटनास्थल पर प्रभारी तहसीलदार सनी कनौजिया, एएसपी, दो थानों की पुलिस मौजूद है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें