फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी मछली विक्रेता की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पास में ही किराए पर रह रहा बहनोई पहुंचा तो हमलावर वहां से भाग गए।
मृतक के परिजनों ने पड़ोसी मोहल्ले के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को शरीर पर कोई खुली चोट के निशान नहीं मिले हैं। गांव प्रेमनगर निवासी सोनू बाथम (22) पुत्र वीरपाल मछली बेचता था।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार देर रात वह मंडी से घर आ रहा था। तभी मोहल्ला बगिया में एक युवक से गालीगलौज हो गया। दोनों में खूब उठापटक हुई इसके बाद हमलावर के परिजन भी वहां पहुंच गए।
उन्होंने सोनू की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह वहीं बेहोश हो गया। पास में ही सोनू का बहनोई सूरजपाल रहता है। चीख पुकार सुनकर जब वह पहुंचा तो हमलवार सोनू को छोड़कर भाग गए। बहनोई की सूचना पर अन्य परिजन पहुंच गए।