फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘चीखें, डंडे के प्रहार और मौत का सन्नाटा', पत्नी ने पति को  पीट-पीट कर मार डाला, शराब को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 05 Jun 2026 09:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: नवाबगंज में शराब के नशे में घर आए पति की पत्नी ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज क्षेत्र के बघौना निवासी रामकुमार शाक्य (35) शराब पीने का आदी था। गुरुवार रात 11 बजे शराब पीकर घर पहुंचा था। इसी के बाद शुरू हुए विवाद में पत्नी अनुपम शाक्य ने डंडे से पति पर हमला कर दिया। डंडे से पीट-पीटकर पति को मरणासन्न कर दिया।

विज्ञापन

रात करीब एक बजे गांव में रह रहे भाई आकाश मौके पर पहुंचा। वह भाई रामकुमार को शहर के प्राइवेट अस्पताल ले गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे वह शव वापस घर ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें