फोटो
कानपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय की ओर से गोविंदनगर स्थित एक निजी आईटीआई में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 282 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेले में हीरो मोटोकॉर्प, टीमलीज सर्विसेज, ब्लिंकिट, यजाकी इंडिया, टीमप्लस एचआर सर्विसेज और एडु वैंटेज प्राइवेट लिमिटेड समेत कई कंपनियों ने साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार के बाद 177 युवाओं को चयनित किया। मेले का शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी हिमांशु यादव एवं संस्थान के प्रबंधक राजकुमार सचान ने किया। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 से 31,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। संवाद