फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: विवाहिता से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, महिला युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही

Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: महिला ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस पति समेत तीनों को थाने ले गई। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता से मिलने उसके घर आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर पति और परिजन भी घर पहुंच गए। मामला बढ़ने पर महिला ने यूपी 112 पर शिकायत की। पुलिस पति, प्रेमी और विवाहिता को थाने ले आई। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में राजमिस्त्री का काम करने वाला युवक मंगलवार को काम पर गया था। दोपहर में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का एक युवक उसके घर में घुस गया। आसपास के लोगों ने युवक को काफी देर तक बाहर न आता देख राजमिस्त्री के पिता को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ घर पहुंचने पर महिला ने प्रेमी को छिपाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने खोजबीन कर युवक को कमरे से पकड़ लिया। राजमिस्त्री के घर पहुंचने पर महिला ने पति व परिजन को गुस्से में देख यूपी 112 पर मारपीट की शिकायत की।

विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर रील बनाने के दौरान मैसेज और कॉल से उनका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। थाने में महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही, जिसे परिजन बच्चों के भविष्य का हवाला देकर समझाते रहे। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें