सीएचसी में बिजली करंट से साबिर की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कायमगंज में बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय मासूम भतीजी बिजली के करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर बचाने पहुंचे चाचा की मौत हो गई। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी साबिर हुसैन (40) की भतीजी शहनाज (4) पुत्री रशीद गुरुवार सुबह लोहे का दरवाजा पकड़कर बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान बिजली का करंट लग गया।
उसकी चीख सुनकर चाचा साबिर हुसैन बचाने पहुंचे। साबिर ने भतीजी को करंट से छुड़ाकर अलग कर दिया। इसके बाद साबिर करंट की चपेट में आ गए। दरवाजे में भी करंट दौड़ने लगा। इस दौरान उनके पैर दरवाजे से फंस गए। धारा प्रवाहित लोहे के दरवाजे में फंसने से उनकी पैरों की उंगलियां जख्मी हो गईं। परिजनों ने डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेहोश हालत में साबिर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।